अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए संजीवनी बूटी है ये.....!!

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

लाइफस्टाइल (संस्कार न्यूज़) डायबिटीज एक आम बीमारी बनती जा रही है। डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इस बीमारी के दो मुख्य कारण हैं। इनमें पहला रक्त में शर्करा स्तर बढ़ना और दूसरा अग्नाशय से इंसूलिन हार्मोन न निकलना है। इसके अलावा, खराब जीवनशैली, अनुचित खानपान और तनाव भी प्रमुख हैं। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन करना चाहिए। साथ ही उचित खानपान और एक्सरसाइज भी जरूरी है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सिंहपर्णी का यूज कर सकते हैं। कई शोध में सिंहपर्णी के फायदे को बताया गया है। इससे न इंसुलिन प्रभावी होता है, बल्कि वजन भी बढ़ता है। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है -

researchgate.net पर एक छपी शोध में सिंहपर्णी के फायदे को बताया गया है। खासकर डायबिटीज के लिए पुराने शोध को भी दर्शाया गया है। यह शोध 1985 और 1989 की है। हालांकि, इन शोधों में शोधकर्ताओं को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद एक अन्य शोध चूहों पर किया गया। इसमें पाया गया कि सिंहपर्णी इंसुलिन प्रतिरोध को कम करके इंसुलिन को प्रभावी बनाता है। इससे सेल्स को शर्करा प्राप्त होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

वजन बढ़ाने में सहायक -

अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाने के लिए बाजार में उपलब्ध प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आप सिंहपर्णी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी जड़ों के अर्क का सेवन करने से वजन बड़ी तेजी से बढ़ता है। इसे आप दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।

नोट - टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments