माता पिता की सेवा के लिए भगवान को भी धरती पर अवतार लेना पड़ा : पंडित संजय कृष्ण शास्त्री ललासरी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी/ विजेंद्र दायमा  

सीकर(संस्कार न्यूज़) बाय कस्बे में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें व छठे दिन की कथा में भगवान श्री कृष्णलीला के बारे में संजीव चित्रण वर्णन किया ।


 
कथा वाचक पंडित संजय कृष्ण शास्त्री ने कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान को भी माता पिता की सेवा करने के लिए धरती पर अवतार लेना पड़ा। इस दुनिया में माता-पिता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।  पांचवे दिन की कथा मखन चोरी, गाय चराना, गौ सेवा करना, कालिया नाग का उद्धार,ब्राह्मण पत्नियों पर कृपा, बांसुरी वाद ,मटकी फोड़ सहित कृष्ण लीलाओं का सचित्र वर्णन  किया। इसी प्रकार छठे दिन की कथा प्रसंग में रासलीला, गोवर्धन पूजा , कंस वध, माता पिता की सेवा, मथुरा गमन सहित कृष्ण रुक्मणी का विवाह का सचित्र प्रसंग का वाचन किया गया। 

पाचवें व छठे दिन की कथा के जजमान गजानंद खांडल व श्रीकृष्ण जांगिड़ रहे। वासुदेव भगवान का पात्र शंकरलाल खांडल तथा गोवर्धन भगवान का पात्र रामचरण पुजारी ने निभाया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments