चौमूं में कोरोना जनजागरूकता रैली निकाली

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / रामवतार शर्मा 

चौमूं (संस्कार न्यूज़)चौमूं शहर में आमजन को लगातार कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता रैली निकाली जा रही हैं | आज नगर पालिका प्रशासन और शहरी आजीविका केंद्र संस्था (सीएलसी) चोमू सेंटर के तत्वावधान में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाली |

नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी और अधिशाषी अधिकारी हाजी सलीम खान ने हरी झंडी दिखाकर रेली को रवाना करते हुए कहा की  कोरोना की वैक्सीन आने के बाद भी सतर्कता जरूरी है | हमें  2 गज की दूरी और मास्क जरूर लगाना चाहिए  | 

शहरी आजीविका केंद्र संस्था (सीएलसी) चोमू सेंटर के  डायरेक्टर कौशल कुमार योगी ने बताया कि इंस्टिट्यूट के स्टूडेंट्स द्वारा कोरोना जनजागरूकता रैली थाना मोड़, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल स्थित ट्रेनिंग सेंटर से कचोलिया रोड से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए संपन हुई |

क्या आपने पढ़ा - स्कूल संचालक को हनी ट्रैप में फंसाने और 50 लाख मांगने का बहन ने लगाया आरोप

इस दौरान नगरपालिका पार्षद सायरमल सैनी ,वार्ड 15 पार्षद ममता कुमावत ,वार्ड 31 पार्षद किरण योगी,  छिगनलाल सहित नगरपालिका के कर्मचारी, कंप्यूटर ट्रेनर विजय कुमार जांगिड़, रवि सैनी,सहायक प्रशासनिक अधिकारी छीगनलाल, श्रवणलाल शर्मा,  फायरमैन देशराज, विजयकुमार सैनी, रामरतन सैनी, ताराचन्द सैनी, अशोक शर्मा, अनिल कुमार, राजेश टांक भी उपस्थित रहे  |




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


Post a Comment

0 Comments