बेहतरीन कल के लिए जल संचय आवश्यक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) आने वाले समय में पर्यावरण की विषमता एवं बढ़ती आवश्यकताओं के कारण जल की विकट समस्या उत्पन्न होगी इसमें कोई संदेह नहीं है अतः आने वाले समय के लिए जल संचय एवं इसके लिए परंपरागत तरीकों का उपयोग करना आवश्यक है |


 यह बात समुत्कर्ष युवा विकास नवयुवक मंडल संस्थान के तत्वावधान में नगर पालिका सभागार चोमू में आयोजित जल शक्ति अभियान  द्वितीय के "कैच द रेन "जागरूकता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष किरण राजकुमार शर्मा ने व्यक्त किए |

इससे पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए | अखिल विश्व गायत्री परिवार के परिवार एवं पर्यावरणविद् थानाराम जाट ने गायत्री परिवार द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मालागिरी पर्वत पर किए जा रहे वृक्षारोपण एवं जल बांध पर पर प्रकाश डाला |

नेहरू युवा केंद्र संगठन के शासी निकाय सदस्य राजेंद्र सेन ने ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर जल संरक्षण के कार्य करने की योजना पर प्रकाश डाला | कार्यशाला में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े विभिन्न युवा मंडलों के अनेक पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति बनाई |

इस अवसर पर कुलदीप वर्मा, किरण प्रजापत, पिंकी जांगिड़ ,राम सिंह यादव, सुनील कुमावत ,सुशीला सैनी, लोकेश कुमार सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.

Post a Comment

0 Comments