नो मास्क नो एंट्री साइकिल रैली का आयोजन 

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


उदयपुर (संस्कार न्यूज़ ) हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के उदयपुर संभाग आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, राज्य मुख्यालय के नेतृत्व में संभाग मुख्यालय उदयपुर एवं नगर निगम उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में विश्वव्यापी कोरोनावायरस महामारी में  बचाव हेतु नो मास्क नो एंट्री थीम पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया | नगर निगम उदयपुर के उपमहापौर पारस सिंघवी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |




इस शुभ अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला मुख्यालय आयुक्त लेफ्टिनेंट प्रेम शंकर श्रीमाली, श्याम सिंह राजपुरोहित उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र, डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर गजेंद्र वैष्णव भावना शर्मा, रेंजर लीडर सीमा नागदा एवं नगर निगम उदयपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |



नो मास्क नो एंट्री साइकिल रैली नगर निगम उदयपुर से प्रारंभ होकर सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट, हाथी पोल, अंबेडकर सर्कल से जिला कलेक्ट्री होते हुए पुनः नगर निगम पहुंची |


रैली को सफल बनाने में मुख्य रूप से हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के सोल्जर्स महाराणा प्रताप ओपन रोवर क्रू, माधव वरिष्ठ संस्कृत उपाध्याय माध्यमिक विद्यालय एवं  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार के रोवर रेंजर स्काउट गाइड सक्रिय रुप से भाग ले रहे हैं |साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स के द्वारा झुग्गी झोपड़ियो , व्यवसायियों, फल सब्जी विक्रेताओं, राह चलते राहगीरों, गरीब एवं ऐसे लोगों को मास्क का वितरण किया जा रहा है जो मात्र खरीदने में असमर्थ है! या मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं | साथ ही उनको जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है | सैनिटाइजर का उपयोग करना, बार बार साबुन से हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि के बारे में समझा जा रहा है | यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर गौरव सालवी ने दी |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





Post a Comment

0 Comments