तम्बाकू मुक्त परिवार तम्बाकू मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सामाजिक सरोकारों और जन-जागरूकता को रंगमंच से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 'नाटकवाला कला मंच, आमेर' द्वारा चलाए जा रहे 'तम्बाकू मुक्त परिवार, तम्बाकू मुक्त भारत' अभियान के पोस्टर का आज शासन सचिवालय परिसर में विधिवत विमोचन किया गया। गृह विभाग में कार्यरत राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी, प्रख्यात पेंटिंग आर्टिस्ट एवं रवींद्र मंच की पूर्व प्रबंधक सोविला माथुर ने इन जागरूकता पोस्टरों का विमोचन कर संस्था के प्रयासों की सराहना की।


नाटकवाला कला मंच आमेर के निदेशक ओम प्रकाश सैनी (ओमी) ने बताया कि संस्था की विशेष मुहिम 'घर-घर रंगमंच, हर-दर रंगमंच' का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों और आमजन के द्वार तक रंगमंच की पहुंच बनाना है। कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि नाट्य मंचन के जरिए गंभीर सामाजिक विषयों पर प्रहार कर समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इसी सोच को केंद्र में रखते हुए 'तम्बाकू मुक्त परिवार' के विषय को नाट्य प्रस्तुतियों में समायोजित किया गया है, ताकि नुक्कड़ रंगमंच (नाटकों) और मंचन के माध्यम से परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।  

विमोचन के अवसर पर निदेशक ओम प्रकाश सैनी ने कहा कि श्रीमती सोविला माथुर स्वयं एक संवेदनशील कलाकार और चित्रकार हैं, साथ ही रवींद्र मंच की पूर्व प्रबंधक रहने के कारण उन्हें रंगमंच की बारीकियों की गहरी समझ है। उनके द्वारा संस्था को समय-समय पर सतत मार्गदर्शन और संबल मिलता रहा है, जिससे कलाकारों का उत्साहवर्धन होता है।

पोस्टर विमोचन के दौरान "तंबाकू नहीं, परिवार चुनिए!" और "तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें!" जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Qवीडियो एडिट करे


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments