हाड़ौता के वरिष्ठ दिव्यांग नागरिक शंकर लाल शेरावत को पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भेंट की स्कूटी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) "नर सेवा ही नारायण सेवा" और अंत्योदय के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सामाजिक सरोकार की एक और अनूठी मिसाल पेश की है। शर्मा ने ग्राम हाड़ौता स्थित शेरावतों की ढाणी निवासी वरिष्ठ दिव्यांग शंकर लाल शेरावत को स्कूटी भेंट कर उन्हें आत्मनिर्भरता का संबल प्रदान किया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात शर्मा ने वरिष्ठ दिव्यांग नागरिक शंकर लाल शेरावत का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें स्कूटी की चाबी सौंपी।

​स्कूटी मिलने पर भावुक व प्रसन्नचित्त हुए दिव्यांग शंकर लाल शेरावत ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रामलाल शर्मा के जनसंवाद कार्यालय पर जाकर स्कूटी के लिए आवेदन किया था, जिस पर शर्मा ने उनकी पीड़ा को समझते हुए त्वरित संज्ञान लिया और आज उन्हें पूर्ण सम्मान के साथ स्कूटी भेंट की है।

​इस अवसर पर रामलाल शर्मा ने कहा कि शंकर दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने और अपने रोजमर्रा के दैनिक कार्यों के लिए काफी असहनीय व संघर्षपूर्ण जीवन जीने को मजबूर थे। इस संबल से अब उनका जीवन सुगम हो सकेगा और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ सकेंगे। 

शर्मा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ दिव्यांग शंकर लाल को स्कूटी भेंट करने के पश्चात उनके मुख पर जो खुशी दिखी, उससे मन को एक गहरी संतुष्टि की प्राप्ति हुई है। एक जनसेवक के तौर पर हमारा यही निरंतर प्रयास है कि हम अपने क्षेत्र के हर वंचित, शोषित और जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर एक संतुष्टिपूर्ण मुस्कान ला सकें और उनके जीवन को सरल बना सकें। हमारा यह कार्यक्रम इसी मूल भावना को समर्पित है। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति आशीष दुसाद, घासीराम सैनी, घनश्याम शेरावत सहित ग्रामवासि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Qवीडियो एडिट करे


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments