थियोसोफिकल सोसाइटी नडियाद के 96वें वार्षिक सम्मेलन में डॉ. गुलाब चंद पटेल ने दिया प्रभावशाली उद्बोधन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

गांधीनगर (संस्कार सृजन) थियोसोफिकल सोसाइटी नडियाद के संतराम लॉज द्वारा आयोजित 96वें वार्षिक सम्मेलन में गांधीनगर स्थित सारस्वत लॉज के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हिंदी-गुजराती लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गुलाब चंद पटेल ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। 

इस अवसर पर उनके साथ रेखा बेन रावल, हरीश भाई रावल, उषा बेन चौहान एवं महेंद्र भाई चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुजरात फेडरेशन (भावनगर) के अध्यक्ष नरसिंहभाई ठकारिया ने उपस्थित श्रोताओं को डॉ. गुलाब चंद पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराया। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. गुलाब चंद पटेल ने "मानव जीवन के तीन स्तंभ - सत्य, प्रेम और करुणा" विषय पर अपना अत्यंत सारगर्भित और प्रेरणादायी भाषण दिया। उन्होंने थियोसोफिकल सोसाइटी के आदर्श वाक्य "सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है" को रेखांकित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध और पूज्य मोरारी बापू के संपूर्ण जीवन व दर्शन का आधार भी सत्य, प्रेम और करुणा के यही तीन शाश्वत गुण हैं। डॉ. पटेल ने सत्य के सिद्धांत की महत्ता को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के मार्मिक उदाहरण के माध्यम से अत्यंत खूबसूरती से समझाया।

सम्मेलन में उपस्थित विद्वानों और श्रोताओं द्वारा डॉ. पटेल के ओजस्वी व ज्ञानवर्धक भाषण की जमकर सराहना की गई। इस उपलब्धि व प्रेरणादायी उद्बोधन के लिए खंभोलज साहित्य सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश वानिया और रचना दर्शन मंच की सुप्रसिद्ध हिंदी कवयित्री डॉ. रजनी प्रभा ने डॉ. गुलाब चंद पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Qवीडियो एडिट करे


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments