Rashifal: आज 11 नवम्बर 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) आज 11 नवंबर के दिन बुधवार है। ग्रह- नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 11 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 11 नवम्बर 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मेष राशि:- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी और संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। थोड़ा घर में कलह भी संभव है, तो थोड़ा सा ध्यान देकर के आगे बढ़ना है। बजरंग बली को प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।

वृषभ राशि:- जीवनसाथी के साथ बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेम में हैं तो डेटिंग के बारे में सोचेंगे, बस ऑकवर्ड सिचुएशन न हो इस बात का ध्यान रखिएगा। संतान की स्थिति ठीक है (जो लोग शादीशुदा और संतान वाले हैं)। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और आप में एक रंगीनियत बनी रहेगी। बस मानसिक चंचलता पर काबू रखिए, बाकी प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। सब कुछ बहुत अच्छा है, तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें तो अच्छा होगा। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। तू-तू मैं-मैं से बचना चाहिए और भावुकता पर काबू रखना चाहिए। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि:- कलाकारी और सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा सा घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का सुअवसर भी प्राप्त होता हुआ दिख रहा है। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है, सूर्य को जल देते रहें तो और शुभ होगा।

कन्या राशि:- भाग्यवान बने हुए हैं, शासन-सत्ता पक्ष के नजदीक हैं, पराक्रम रंग ला रहा है और व्यवसायिक सफलता मिल रही है। स्वास्थ्य की स्थिति भी अच्छी है तथा प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसे एक अच्छा समय कहा जाएगा। बस बजरंगबली की शरण में बने रहें और उन्हें कोई भी लाल वस्तु अर्पित करना आपके लिए शुभदायी होगा।

तुला राशि:- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। शारीरिक तापमान बढ़ा रहता है और आजकल इरिटेशन बढ़ी रहती है। प्रेम और संतान भी साथ नहीं दे पा रहे हैं, हालांकि व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। धन का आगमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन यह संभावना है कि धन आगमन के बाद निवेश मत करिएगा, नुकसान हो जाएगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुबान पर काबू रखना पड़ेगा, अन्यथा आपस में तू-तू मैं-मैं हो जाएगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:- सौम्यता बढ़ेगी, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है तथा व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि:- मन चिंतित रहेगा और घबराहट या बेचैनी बनी रहेगी। चिंताकारी स्थिति का निर्माण हो रहा है और खर्चों में अधिकता रहेगी, साथ ही सिरदर्द और आंखों की पीड़ा परेशान कर सकती है। इस समय आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा तथा प्रेम एवं संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, हालांकि आपकी व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपके लिए लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि:- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यात्रा के योग बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। आपके लिए काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि:- व्यापारिक संतुलन बढ़ेगा, कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी तथा व्यापार पहले से ही अच्छा है। आपके लिए भगवान गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मीन राशि:- भाग्यवर्धक समय का निर्माण हो रहा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार हो चुका है तथा व्यापार भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा यात्रा के योग बनेंगे और आपके लिए लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

बायोलॉजी सीखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments