योग से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सही होता है जिससे पढ़ाई में मन लगता है- योगाचार्य डॉ. सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चूरू (संस्कार सृजन) वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के द्वारा वीएमओयू के अध्ययन केंद्र चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में योग विज्ञान में डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में विद्यार्थी योगाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी के सानिध्य में योग की विभिन्न विधाओं, यौगिक क्रियाओं, आसनों और प्राणायाम का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. उम्मेद गोठवाल योग शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

डॉ. उम्मेद गोठवाल ने बताया कि वीएमओयू के प्रशिक्षित व अनुभवी योग काउंसलर योगाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी व ओम प्रकाश द्वारा डिप्लोमा इन योग साइंस (डीवाईएस) के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुरूप सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग की विभिन्न विधाओं का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें योग के क्षेत्र में दक्ष बनाना है

कॉलेज के हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में विद्यार्थी योग काउंसलर योगाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी के सानिध्य में योगाभ्यास के माध्यम से विभिन्न यौगिक क्रियाओं, शारीरिक मुद्राओं, आसन, प्राणायाम  व बंध आदि का अभ्यास कर रहे हैं।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को योगाभ्यास की सही तकनीक, शारीरिक क्षमता के अनुरूप अभ्यास तथा नियमित योग के महत्व की भी जानकारी दी जा रही है।

योग विशेषज्ञ योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने कहा कि छात्र जीवन के लिए योग और भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने पर ही शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है योग से मन नियंत्रित होता है और एकाग्रता आती है जिससे विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगता है।

योग विशेषज्ञ योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने शिविर में विद्यार्थियों को सर्वप्रथम शरीर को योगाभ्यास के लिए तैयार करने हेतु योग जॉगिंग, हाथों की कलाइयों एवं घुटनों की सूक्ष्म क्रियाएं, स्थूल व्यायाम तथा सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया इसके बाद ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटी चालन और जानू चालन जैसी क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया।

इसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले आसनों के बाद बैठकर किए जाने वाले आसन में भद्रासन, बटरफ्लाई, वज्रासन, उत्तान मंडूकासन, मंडूकासन, शशकासन, योग मुद्रा, अर्ध उष्ट्रासन, गोमुखी आसान, वक्रासन, अर्ध मत्स्येंद्रासन, चक्की चालन, जठर शक्ति संचालन, जानू सिराशन, पश्चिमोत्तानासन, उष्ट्रासन, कुक्कुटासन, बकासन, मयूरासन व शवासन आदि आसनों का अभ्यास करवाया गया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। प्राणायाम सत्र में भस्त्रिका,‌‌ बाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उदगीथ, शीतली, सीत्कारी, सूर्य भेदी, चंद्र भेदी आदि प्राणायाम की विधियां समझाकर अभ्यास करवाया गया।

योगाचार्य डॉक्टर सैनी ने प्रत्येक क्रिया की सही विधि व आसन एवं प्राणायाम की सही तकनीक एवं उसके नियमित अभ्यास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

योगाचार्य ओमप्रकाश सुथार ने विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पाठ्यक्रम का गंभीरता से अध्ययन करने और प्रायोगिक प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा शिविर में विद्यार्थियों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों की योग कलाओं को देखकर प्रशिक्षण कार्य को शानदार अभ्यास बताया।

प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में योग के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए वीएमओयू के योग साइंस का यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, उन्होंने  अधिक से अधिक विद्यार्थियों से योग विज्ञान का यह कोर्स करने का आव्हान किया। शिविर के सफल संचालन में वीएमओयू से जुड़े हुए भंवरलाल वर्मा, बीरबल व संदीप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments