सुबोध पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे समारोह आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुबोध पब्लिक स्कूल, नियर एयरपोर्ट, सांगानेर के फाउंडेशन विंग में ग्रैंडपेरेंट्स डे समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पीढ़ियों के बीच आत्मीय संबंधों का संदेश दिया।


समारोह में मुख्य अतिथि रोटेरियन इंजीनियर प्रकाश चंद्र सांघी एवं रेखा सांघी उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से अतिथियों एवं अन्य आमंत्रित वरिष्ठजनों का तिलक लगाकर तथा ब्रोच और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों द्वारा श्लोक एवं भजन प्रस्तुति से हुई। प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए लिखे भावपूर्ण पत्रों का वाचन किया। कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने गरबा एवं डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरे।

समारोह के दौरान वरिष्ठजनों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। पुराने गीतों पर आधारित गतिविधि के साथ सामान्य ज्ञान पर आधारित कौन बनेगा करोड़पति (KBC) शैली की प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। परिसर में बनाए गए विशेष सेल्फी पॉइंट पर दादा-दादी एवं नाना-नानी ने अपने नाती-पोतों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर यादगार क्षण संजोए।

मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र सांघी ने अपने संबोधन में बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में दादा-दादी एवं नाना-नानी की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने वरिष्ठजनों के अनुभवों, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का सम्मान करने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या  आशी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित वरिष्ठजनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी परिवार की जड़ों के समान हैं। उनके अनुभवों, कहानियों और जीवन-मूल्यों से बच्चों को संस्कार तथा जीवन की महत्त्वपूर्ण सीख मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पारिवारिक परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

समारोह का मंच संचालन विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ किया। कार्यक्रम फाउंडेशन  की प्रभारी प्रीता साबू के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, वरिष्ठजनों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों को अपने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments