सुर वीणा संगीत संस्था का "एक शाम डॉन के नाम" का हुआ सफल आयोजन, जमकर झूमें श्रोता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुर वीणा संगीत संस्था द्वारा जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस पर उनके सदाबहार गीतों का एक संगीत कार्यक्रम "एक शाम डॉन के नाम" संस्था की महागुरु वीणा मोदानी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया |


संस्था के संस्थापक तुलसीदास हरपलानी ने मैं हूं डॉन, नीलम हरपलानी ने हमने सनम को खत लिखा, डॉ. अशोक व संध्या सुराना ने एक्सीडेंट हो गया, विकास चंदेलिया और प्रियंका शर्मा ने दिल्लगी ने दी हवा, डॉ. शरद निमावत ने रोते हुए आते हैं सब, राजेश विजयवर्गीय ने मेरे अंगने में, विल्सन राय ने अपनी तो जैसे तैसे, शेखर श्रीवास्तव ने दिलबर मेरे, शैलेन्द्र माथुर ने छू कर मेरे मन को, योगेश टांक ने पग घुंघरू, रमेश नजकानी ने थोड़ी सी जो पी ली है जैसे गानों से शाम रंगीन बना दी। 

अन्य गीतों में नंदिता बेस ने तौबा तौबा क्या होगा, ऋतु वर्मा ने पिया बिना, संदीप व रूपसोना ने परदेसिया, भानु बंसल और रश्मि बालोदिया ने मुझे नौलखा मंगा दे, डॉ. अशोक शर्मा ने दे दे प्यार दे, सुनील ग्रोवर ने रिमझिम गिरे सावन, संध्या नगर ने जवानी जानेमन, डॉ. बी डी सोनी ने भोले ओ भोले, रजनीश, श्वेता व योगेश टांक की तिकड़ी ने कजरारे कजरारे की जबरदस्त प्रस्तुति दी। 

संस्था की महागुरु वीणा मोदानी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, जिन्होंने ये कहां आ गए हम गीत सुनाकर पूरे सभागार को भाव विभोर कर दिया | रिटायर्ड जिला जज प्रेम चंद शर्मा, के. पी. सक्सेना जिला जज (भूतपूर्व), संगीत विद्वान डॉ. रोहित कटारिया, डॉक्टर एल सी ढोका, उद्योगपति सुनील नाटाणी, जे सी एस अध्यक्ष कंचन आनंद, अपर्णा बाजपेयी, उर्मिला न्याति, स्नेहलता भारद्वाज विशिष्ट अतिथि रहे । कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने जयपुर के संगीत प्रेमियों का जबरदस्त मनोरंजन किया और श्रोता अंत तक सभागार में झूमते नाचते रहे। पूरा सभागार अंत तक खचाखच भरा रहा और अतिरिक्त कुर्सियां लगाने पर भी स्थान कम पड़ गया। सभी अतिथियों और दर्शकों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments