लोहिया कॉलेज में योगाचार्य शंकरलाल सैनी के सानिध्य में विद्यार्थी सीख रहे हैं योग की कलाएं

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चुरू (संस्कार सृजन) वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के द्वारा वीएमओयू के अध्ययन केंद्र चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में योग विज्ञान में डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए चल रहे पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर में विद्यार्थी योगाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी के सानिध्य में योग की अनेक कलाएं सीख रहे हैं। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. उम्मेद गोठवाल योग शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वीएमओयू के प्रशिक्षित व अनुभवी योग काउंसलर के द्वारा डीवाईएस के विद्यार्थियों को सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ उनके सैलेबस के अनुसार प्रशिक्षित किया जा रहा है। कॉलेज के हरे-भरे वातावरण में प्रकृति के बीच विद्यार्थी योग काउंसलर योगाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी के सानिध्य में योगाभ्यास के माध्यम से विभिन्न यौगिक क्रियाएं, आसन, प्राणायाम, शारीरिक मुद्रा व बंध आदि का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

योग विशेषज्ञ योगाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी ने विद्यार्थियों को कहा कि आगामी युग, योग एवं आयुर्वेद का स्वर्णिम काल है अतः योग विज्ञान का यह कोर्स अच्छी शिक्षा,‌ संस्कार, स्वास्थ्य व रोजगार का अद्भुत संगम है नित्य योग आपके जीवन में ऊर्जा व शक्ति का संचार करता है योग ही एकमात्र ऐसा उपाय है जिससे आप निरोगी रहते हैं योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने विद्यार्थियों को शरीर को वार्म-अप करने के लिए योगिक जॉगिंग,‌ हाथों की कलाइयों व घुटनों की सूक्ष्म क्रियाएं, स्थूल व्यायाम, सूक्ष्म व्यायाम करने के बाद ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटी चालन, घुटना चालन, विभिन्न मुद्रा व त्रिबंध तथा खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में हस्तोतानासन, उत्कटासन, कटि चक्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद-हस्तासन, अर्ध चक्रासन, तिर्यक ताड़ासन, त्रिकोणासन व पर्वतासन एवं मंत्र के साथ सूर्य नमस्कार करने के बाद भस्त्रिका प्राणायाम , बाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम, नाड़ी शोधन, उज्जायी प्राणायाम, शीतली- सीत्कारी प्राणायाम, सूर्यभेदी-चंद्रभेदी, भ्रामरी-उदगीथ आदि प्राणायाम व कपालभाति, अग्निसार क्रिया आदि का अभ्यास करवाया।

योगाचार्य ओमप्रकाश सुथार ने विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने वातावरण को हरा-भरा  रखने, स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त रखने तथा पेड़ पौधे लगाकर संरक्षण करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि वीएमओयू के योग साइंस का यह कोर्स आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा अतः अधिक से अधिक विद्यार्थियों को यह कोर्स करना चाहिए। इस मौके पर वीएमओयू से जुड़े भंवरलाल वर्मा, बीरबल व संदीप आयोजकीय व्यवस्थाओं हेतु मौजूद थे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments