डॉ. सुनीता कुमावत ने बच्चों को दिया आंखों की सेहत का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

किशनगढ़-रेनवाल (संस्कार सृजन) जोबनेर चौराहे के पास रेनवाल बायपास रोड स्थित देवी लाल मेमोरियल आई हॉस्पिटल की ओर से विश्व दृष्टि सप्ताह के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों में नेत्र स्वास्थ्य और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


प्रतियोगिता में रेनवाल शहर के 10 विद्यालयों के करीब 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. सुनीता कुमावत ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को विश्व दृष्टि सप्ताह के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों में होने वाली विभिन्न नेत्र समस्याओं और उनकी रोकथाम के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों की आंखों की कम से कम हर छह महीने में एक बार जांच करवानी चाहिए। 

प्रतियोगिता में रामनारायण कुमावत, राजेंद्र, सोहनलाल और कमल कुमार जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की चित्रकलाओं का अवलोकन कर उत्कृष्ट चित्रों का चयन किया और बच्चों की रचनात्मकता व प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल निदेशक विमल कुमावत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता के साथ स्वास्थ्य और नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

समाज समझें

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments