प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी एवं पदाधिकारियों ने अभिनंदन पत्र भेंट कर डॉ. उमा शर्मा को किया सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. उमा शर्मा ने शिक्षा विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर विराज फाउंडेशन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी एवं पदाधिकारियों ने अभिनंदन पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. उमा शर्मा के दादाजी एवं पूर्व सरपंच जगदीश प्रसाद तिवाड़ी तथा माता-पिता का भी सम्मान किया गया |

डॉ. उमा शर्मा ने “इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाले शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रति उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की अभिवृत्ति का अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। उनका शोध कार्य प्रोफेसर कल्पना सेंगर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस शोध के माध्यम से उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन किया गया। शोध में इन कार्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने डॉ. उमा शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनकी सफलता अन्य महिलाओं एवं युवाओं को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता में परिवार का सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सम्मान समारोह के दौरान विराज फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश रीडर, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सियाराम शर्मा, पुष्पा देवी, गिरिजा शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments