योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने बताया योग का महत्व

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चुरू (संस्कार सृजन) वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के द्वारा वीएमओयू के अध्ययन केंद्र चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में योग विज्ञान में डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए चल रहे पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर में विद्यार्थी योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी के सानिध्य में योग की विभिन्न विधाओं, यौगिक क्रियाओं, आसनों और प्राणायाम की विशेष तकनीक सीख रहे हैं।

अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. उम्मेद गोठवाल योग शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। डॉ उम्मेद गोठवाल ने बताया कि वीएमओयू के प्रशिक्षित व अनुभवी योग काउंसलर योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी व ओम प्रकाश द्वारा डिप्लोमा इन योग साइंस (डीवाईएस) के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुरूप सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। 

योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने विद्यार्थियों को जीवन में योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग जहां शरीर की शक्ति चपलता, लोच और समन्वय को बढ़ाता है। वहीं नियमित रूप से किए गए योगाभ्यास से शरीर के अंगों व मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। योग वजन नियंत्रित करने‌ व थकान को दूर करने में सहायक है। यह स्मरण शक्ति में वृद्धि कर शारीरिक ढांचे में सुधार सहित अनेक फायदे करता है।

कॉलेज के हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में विद्यार्थीयों ने योग विशेषज्ञ योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी के सानिध्य में योगाभ्यास के माध्यम से विभिन्न यौगिक क्रियाओं, शारीरिक मुद्राओं, आसन, प्राणायाम व बंध आदि की बारीकियां सीखकर स्वस्थ रहने के अनेक गुर सीख रहे हैं। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को योगाभ्यास की सही तकनीक, शारीरिक क्षमता के अनुरूप अभ्यास तथा नियमित योग के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है।

योग विशेषज्ञ योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने षट्कर्म में विद्यार्थियों को जलनेति, सूत्रनेति, रबर नेति व धोती क्रिया, बस्ती एवं त्राटक, न्योली और कपालभाति आदि सभी छ क्रियाओं का विशेष अभ्यास करवाया। इसके अलावा योग मुद्राओं में खेचरी मुद्रा‌ (मुख के लिए) भूचरी (नाक के लिए) चांचरी (आंख के लिए) अगोचरी (कान के लिए) उन्मनी (मस्तिष्क के लिए) विपरीत करणी (कब्ज व बवासीर के लिए) आदि मुख्य मुद्राओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी |

योग विशेषज्ञ योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने शिविर में विद्यार्थियों को सर्वप्रथम शरीर को योगाभ्यास के लिए तैयार करने हेतु वार्म-अप के लिए अनेकों योग क्रियाएं करवाई। इसके बाद योग जॉगिंग करवाने के बाद ध्यान के चक्रों व मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया।

पीठ के बल लेटकर (सुपाइन पोजीशन) किए जाने वाले आसनों में उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, कंधरासन या सेतुबंध आसन, अर्धहलासन, विपरीत करणी, सर्वांगासन, हलासन, कर्ण पीड़ासन, शवासन, मत्स्यासन व सुप्त पादांगुष्ठासन‌ आदि का अभ्यास कराया तथा पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में शलभासन, धनुरासन, नाभि आसन, निर्लामासन, भुजंगासन, शिथिलासन, मकरासन आदि का अभ्यास कराया तथा इसके फायदे व नुकसान की भी जानकारी दी।  शिविर में विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या बंद करो का संकल्प लिया। शिविर के सफल संचालन में वीएमओयू से जुड़े हुए भंवरलाल वर्मा, बीरबल व संदीप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments