चौमूं रामलीला में आज होगा हनुमान-रावण संवाद एवं लंका दहन की लीला का मंचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर की मुख्य चौपड़ के पास स्थित जैन मोहल्ले में श्री आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में संचालित तुलसीदास रचित रामचरित मानस की चौपाइयों पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित रामलीला में कलाकारों के द्वारा अनेक प्रसंगों का बखूबी मंचन किया जा रहा है |

मंडल के अध्यक्ष कालूराम जाट ने बताया कि रात्रि में रामलीला के मंच पर भगवान राम की सुग्रीव से मित्रता, बाली वध और वर्षा वर्णन की लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया गया | भगवान राम की सुग्रीव से मित्रता प्रसंग की लीला में जब राम और लक्ष्मण अपनी वनवास यात्रा के दौरान किष्किंधा पहुंचे तो वहां पर वानर राजा सुग्रीव रहता था |

सुग्रीव को अपने भाई बाली से बहुत डर लगता था, क्योंकि बाली ने उसे अपने राज्य से निकाल दिया था | भगवान राम ने सुग्रीव से मित्रता की और उसे अपने भाई बाली से बदला लेने में मदद करने का भरोसा दिलाया | भगवान राम की सुग्रीव से मित्रता को देखकर रामलीला में उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गए | सुग्रीव ने राम को अपनी पत्नी तारा और अपने राज्य की कहानी विस्तार से बताई | 

रामलीला के दौरान बाली सुग्रीव युद्ध का भी बखूबी मंचन किया गया | जिसमें राम ने सुग्रीव की मदद करने के लिए बाली का वध करने का फैसला किया | राम और सुग्रीव ने मिलकर बाली को युद्ध में हराया और उसे मार डाला | अपने भाई बाली की मृत्यु हो जाने के बाद सुग्रीव ने राम को धन्यवाद दिया और अपने राज्य को राम के लिए समर्पित कर दिया | सुग्रीव ने राम की मदद करने के लिए अपनी वानर सेना को तैयार किया | रामलीला में वर्षा वर्णन का भी मंचन किया गया | जिसमें राम, सुग्रीव और वानर सेना ने रावण के खिलाफ युद्ध की तैयारी की | 

इस दौरान वर्षा ऋतु आई और वानर सेना ने किष्किंधा में ही रहने का फैसला किया और वर्षा ऋतु के बाद वानर सेना ने रावण के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की | इस प्रकार सुग्रीव मित्रता, वाली वध और वर्षा वर्णन रामायण की महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो भगवान राम की मित्रता और युद्ध की तैयारी को दर्शाती हैं | शुक्रवार की रात्रि में हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन एवं समुद्र पर विश्राम की लीला का मंचन किया जाएगा | 

मंच का सफल संचालन जनक का किरदार निभाने वाले सुनील बटवाल कर रहे हैं | इससे पहले रामलीला में क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिखा मील बराला, नगर परिषद के पार्षद कमल भातरा, कमल कुमार जांगिड़, राकेश कुमावत, पल्लवी जांगिड़ का मंडल की ओर से दुपट्टा पहनाकर एवं राम दरबार की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

बायोलॉजी सीखें

Post a Comment

0 Comments