मोरीजा सरपंच प्रत्याशी शीला सैनी के कार्यालय का भव्य उद्घाटन,आशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

-हनुमान जी एवं हांडीदास बाबा का आशीर्वाद लेकर निकाली विशाल आशीर्वाद रैली

-बस स्टैंड पर बुजुर्गों के कर-कमलों द्वारा हुआ चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन

-माला, साफा और चुनरी ओढ़ाकर ग्रामीणों ने जताया अपार जनसमर्थन; विकास का लिया संकल्प

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पंचायती राज चुनाव 2026 की सरगर्मियां तेज होते ही चौमूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोरीजा में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। ग्राम पंचायत मोरीजा से सरपंच पद की सशक्त प्रत्याशी शीला सैनी के चुनाव कार्यालय का आज अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में शीला सैनी के प्रति अपार जनसमर्थन और उत्साह देखने को मिला।


धार्मिक स्थलों पर माथा टेक निकाली आशीर्वाद यात्रा :-

कार्यालय उद्घाटन से पूर्व सरपंच प्रत्याशी शीला सैनी ने मोरीजा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हांडीदास बाबा एवं हनुमान जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और ग्राम पंचायत की सुख-समृद्धि एवं विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने पूरे मोरीजा गांव में एक विशाल 'आशीर्वाद रैली' निकाली, जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और शीला सैनी को माला, साफा एवं चुनरी ओढ़ाकर उनका भावभीना स्वागत-सत्कार किया।

वरिष्ठ नागरिकों ने फीता काटकर किया उद्घाटन :-

रैली के मोरीजा बस स्टैंड पहुँचने के पश्चात क्षेत्र के वरिष्ठ एवं पूज्य बुजुर्गों के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर चुनाव कार्यालय का आधिकारिक एवं भव्य उद्घाटन किया गया। इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में मिठाई व फलों का वितरण कर खुशी जताई गई।

कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरपंच प्रत्याशी शीला सैनी ने कहा कि "आज मैंने मोरीजा ग्राम की देवतुल्य जनता और पूज्य बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद लेकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि मोरीजा का हर नागरिक अपना अमूल्य वोट और आशीर्वाद देकर मुझे सेवा का अवसर प्रदान करेगा। यदि गांव की जनता मुझे विजयी बनाती है, तो मैं मोरीजा ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास और जन-जन से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से प्रयास करूंगी।"

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रबुद्धजनों ने भी मोरीजा के चहुंमुखी विकास, सुदृढ़ व्यवस्थाओं और पारदर्शिता के लिए शीला सैनी को भारी मतों से विजयी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों का उत्साह और एकजुटता देखते ही बन रही थी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

समाज समझें

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments