श्री राजल बाईसा धाम में लगे दो दिवसीय मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

लाडनूं (संस्कार सृजन) उपखंड के गांव समना में स्थित श्री राजल बाईसा धाम में नवरात्रा महोत्सव पर आयोजित विशाल मेले और भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। गांव के ठाकुर सुरेंद्र सिंह (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) एवं पुजारी सोहन सिंह ने बताया कि करणी माता के अवतार के रूप में प्रसिद्ध चारण कुल की राजल बाईसा के धाम समना की ख्याति सर्वत्र है और इस धाम के कारण ही समना गांव में सभी तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध हो पाईं हैं। 

यहां राजल बाईसा धाम पर दो दिन तक चले नवरात्रा मेले के दौरान भामाशाह मेघराज सिंह ने दिन के समय में पूजा-पाठ किया। उन्होंने मंदिर विकास में अपना सहयोग करने की घोषणा भी की। सायंकालीन आरती में भाग लेने के बाद झांकियों का उद्घाटन शिवपाल सिंह (गुलाबजी चाय जयपुर),भैरूसिंह, श्योपाल सिंह, प्रियंका चौधरी प्रशासक रींगण, सुनील बेनीवाल भीडासरी, ओम प्रकाश, भंवरा राम, युवा नेता आलोक घिंटाला, लक्ष्मण सिंह सांवलोदा, ओम साहू व बीरमाराम सैन द्वारा फीता काट कर किया गया। 

सांई दल द्वारा इस कार्यक्रम में 7 प्रकार की झांकियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।तत्पश्चात् शुरू हुई विशाल भजन संध्या सुबह तक जागरण के रूप में चली। मेला आयोजन समिति के गिरवर सिंह, पंकज, भवानी, डूंगर सिंह, प्रदीप व भगवान सिंह ने बताया कि सिंगर प्रकाश व अर्जुन दाधीच, हेमलता, कोमल नथानी व डांसर दुर्गा परिहार सहित आधे दर्जन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। मेले में भंडारे का आयोजन भी किया गया। 

मेले के दौरान विभिन्न स्टॉलें भी लगाई गई। मेले में तमाम तरह की सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं पूर्ण सुव्यवस्थित रहीं, जिन्हें देखकर सभी उनकी सराहना की। शारीरिक शिक्षक संघ के नेता कृष्ण कुमार प्रजापत, संयुक्त कर्मचारी संघ के नेता जगदीश प्रसाद घिंटाला, ओम प्रकाश दैया, वेद प्रकाश, प्रहलाद स्वामी व भंवर सिंह जोधा सहित सभी लोगों ने बताया कि श्री राजल बाईसा धाम समना का यह मेला क्षेत्र के प्रतिष्ठित मेलों में शुमार है। इस मेले के आयोजन में समना, रेवाड़ा व डोबरा सहित आस पास के गांव-ढाणी के सर्वसमाज के लोगों का पूरा सहयोग रहता है। यहां की सुविधाओं के लिए भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, ग्राम पंचायत रींगण एवं अन्य भामाशाह निरन्तर प्रयासरत हैं। 

गौरतलब है कि लाडनूं क्षेत्र में लोक आस्था के चलते उपखंड के विभिन्न स्थानों पर लोकदेवताओं बाबा रामदेव, वीर तेजाजी महाराज, झुंझारजी महाराज, भभूता सिद्धजी, कैशरिया कंवरजी तथा हरिराम बाबा आदि के समय-समय पर मेले लगते हैं और भजन संध्याएं आयोजित होती रहती हैं, जिनमें क्षेत्र के लोगों में परस्पर प्रेम और आपसी सामाजिक सहयोग एवं समरसता को बढ़ावा मिलता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments