नई किरण नशामुक्ति केंद्र, एनएसएस एवं रोवर-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा (जयपुर) में नई किरण नशामुक्ति केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रोवर-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर सुमन भाटिया के मार्गदर्शन तथा नशामुक्ति केंद्र के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर मानप्रकाश मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के मेन कैंपस, साइंस कैंपस, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, खेल विभाग, रोवर-रेंजर्स विभाग एवं एनएसएस विभाग सहित विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति संबंधी जागरूकता पोस्टर चस्पा किए गए। 

इस गतिविधि में नशामुक्ति केंद्र के सखा-सखियों, एनएसएस के स्वयंसेवक' रोवर-रेंजर्स व महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा संकाय सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पोस्टरों के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए स्वस्थ, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। 

अभियान ने इस विचार को रेखांकित किया कि नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत संकल्प नहीं, बल्कि परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और समाज के साझा प्रयासों से साकार होने वाला लक्ष्य है। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन नई किरण नशामुक्ति केंद्र के संयोजक प्रोफेसर मनुशरद पाठक एवं डॉ. राजेन्द्र गोलाडा ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments