गीतांजलि म्यूजिक सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय "गुरु-नमन" समारोह का आयोजन 23 एवं 24 अक्टूबर को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित नृत्याचार्य डॉ. शशि सांखला के द्वारा स्थापित गीतांजलि म्यूजिक सोसाइटी पिछले 45 वर्षों से भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी के अंतर्गत उनके शिष्य-शिष्याओं द्वारा दो दिवसीय समारोह "गुरु-नमन" का आयोजन किया जाएगा। 23 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे जवाहर कला केंद्र, रंगायन, जेएलएन मार्ग, जयपुर में कथक नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। 24 अक्टूबर 2026 को कथक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह आयोजन अपने दसवें संस्करण में प्रवेश कर रहा है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपरा, कला साधकों के योगदान तथा गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित रहेगा।


इस वर्ष समारोह में संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में अपने विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। 'कला कौस्तुभ सम्मान' से जयपुर घराने की प्रख्यात कथक गुरु एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गुरु उर्मिला नागर, प्रख्यात सारंगी वादक पद्मश्री उस्ताद मोइनुद्दीन खान तथा वरिष्ठ तबला वादक उस्ताद जफर मोहम्मद को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'नृत्यमणि सम्मान' से डॉ. सीमा गोयल, निभा नारंग, डॉ. गीतांजलि सिंह एवं जयप्रकाश सिसोदिया को सम्मानित किया जाएगा। इन सम्मानों का उद्देश्य कला साधकों की साधना, समर्पण एवं भारतीय शास्त्रीय कलाओं के संवर्धन में उनके योगदान को पहचान देना है।

संस्था द्वारा 'गुरु नमन-10' के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक माह स्पेस, एस-18, 19, आदिनाथ नगर, जयपुर, राजस्थान में कथक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में जयपुर घराने की वरिष्ठ कथक गुरु एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गुरु उर्मिला नागर कथक विद्यार्थियों को कथक की बारीकियाँ साझा करेंगी। यह सभी नृत्य साधकों एवं कला प्रेमियों लिए एक विशेष अवसर रहेगा, जिसमें उन्हें वरिष्ठ गुरु से प्रत्यक्ष रूप से सीखने, कथक की बारीकियों को समझने तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। दो दिवसीय यह आयोजन कला, साधना, सम्मान और ज्ञान के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की विविध विधाओं को एक साझा मंच पर लाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments