आमुखीकरण का तीसरा दिन श्रमदान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व संबंधी फिल्डवर्क को रहा समर्पित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिवस पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह की अध्यक्षता में श्रमदान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विषयक फिल्डवर्क का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में सेवा-भावना, पर्यावरण संरक्षण, श्रम की गरिमा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ परिसर से खरपतवार हटाए तथा विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई एवं हरित सौंदर्यीकरण में सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वयंसेवकों ने श्रमदान के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वच्छ, सुंदर एवं हरित परिसर का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी का सामाजिक दायित्व है।

इस अवसर पर प्रोफ़ेसर सूर्यप्रकाश ने स्वयंसेवकों को सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका पर प्रबोधन देते हुए कहा कि एनएसएस केवल सेवा गतिविधियों का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनमें सामाजिक चेतना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक वही है, जो अपने अधिकारों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को भी समझे तथा उन्हें व्यवहार में उतारे। 

प्राचार्य प्रोफ़ेसर सिंह ने स्वयंसेवकों के श्रमदान एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है। 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में खेल अधिकारी डाॅ. रामेश्वर लाल मीणा ने खेल व शारीरिक शिक्षा के महती आवश्यकता विषय पर एनएसएस स्वयंसेवकों को आमुखीकृत किया। कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर मानप्रकाश मीणा, डॉ. शक्तिसिंह, डॉ. शंकर चौपड़ा, डॉ. अशोक मीणा, डाॅ. हरिनारायण मीणा एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. राजेन्द्र गोलाड़ा ने सक्रिय व्यवस्थापकीय भूमिका निभाते हुए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। 

तीसरे दिवस के समस्त कार्यक्रमों का संयोजन एवं संचालन डॉ. सुरेंद्र मीणा ने किया। उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों को सेवा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। अंतिम दिवस के श्रमदान एवं फिल्डवर्क ने पूरे कार्यक्रम को व्यवहारिक एवं सार्थक आयाम प्रदान किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments