महाविद्यालय बनी पार्क में संस्कृत सप्ताह उत्सव का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) महाविद्यालय बनी पार्क, जयपुर में दिनांक 25 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक भारत की ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं वैज्ञानिक चिंतन की आधारभूत भाषा संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार प्रसार के उद्देश्य से संस्कृत सप्ताह उत्सव का आयोजन किया गया। 

प्राचार्य प्रोफेसर भंवरी शर्मा की अध्यक्षता में संस्कृत सप्ताह उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। संस्कृत विभाग की सहायक आचार्या डॉ. वंदना यादव ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर मां सरस्वती की स्तुति की। 

प्राचार्य प्रोफेसर भंवरी शर्मा ने संस्कृत को एक प्राचीन भाषा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, दर्शन, साहित्य, जीवन मूल्यों की समृद्ध परंपरा की संवाहिका तथा संस्कृत की समृद्ध विरासत को समझना भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। 

उ‌द्घाटन सत्र में डॉ. वंदना यादव ने वैश्वीकरण के दौर में संस्कृत की भूमिका एवं संस्कृत भाषा की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डॉ एकता गोस्वामी (प्रो. अंग्रेजी) ने संस्कृत को प्राचीन, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक धरोहर का आधार के रूप में वर्णित किया। 

डॉ रजनी शर्मा (प्रो. इतिहास) ने संस्कृत को मानसिक एवं बौद्धिक विकास, भाषा एवं व्याकरण के ज्ञान, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक जुड़ाव हेतु आवश्यक बताया। कान्ता सैनी ने संस्कृत को खगोल शास्त्र के ज्ञान, आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्य हेतु आवश्यक बताया। 

संस्कृत सप्ताह उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं मुख्यतः संस्कृत श्लोक पाठ, संस्कृत गीत, भारतीय ज्ञान परम्परा प्रश्नोत्तरी, संस्कृत भाषण, वाद विवाद इत्यादि आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए शुद्ध उच्चारण, भाव एवं लय के साथ प्रस्तुति, संस्कृत के उच्चारण, स्मरण शक्ति, प्रस्तुति का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। 

साप्ताहिक संस्कृत कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा एवं साहित्य से जोड़ना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति अनुराग उत्पन्न करना एवं संस्कृति के प्रति रुचि के बीज वपन करना रहा।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments