रक्तदान कर मनाई दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शक्ति सरोवर कमला उद्यान, कुन्हाड़ी में पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रतिभाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी उर्मिला दीदी ने सभी अतिथियों का तिलक एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मात्र सात वर्ष की आयु में कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रियार्थ माहेश्वरी रहे। इसके साथ ही आयरनमैन, बीसीसीआई कोच, बॉक्सिंग कोच, क्रिकेट कोच, शूटर, हॉकी खिलाड़ी सहित विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक एवं अन्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि नारकोटिक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर नरेश बुंदेल, कोटा विश्वविद्यालय की हेड ऑफ डिपार्टमेंट टूरिज्म अनुकृति शर्मा, डॉ. प्रियंक जैन, बीसीसीआई कोच कुनाल सिंह लोढ़ा, अशोक एवं आशीष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कोटा संभाग प्रभारी ब्रह्मा कुमारी उर्मिला दीदी ने रक्तदाताओं को ‘रक्तवीर’ के रूप में सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। 

उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है तथा खेल प्रतिभाओं का सम्मान युवाओं को स्वस्थ जीवन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की दिशा में प्रेरित करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं रक्तदाताओं को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन ने आध्यात्मिकता, मानव सेवा और खेल भावना का सुंदर संदेश दिया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments