संस्कृत सप्ताह के तहत राजकीय महाविद्यालय खैरथल में विशेष सेमिनार हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

खैरथल (संस्कार सृजन) संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय खैरथल में संस्कृत भाषा के महत्त्व, उपयोगिता एवं वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत भाषा विशेषज्ञ धर्मेंद्र लोढ़ा ने विद्यार्थियों को संस्कृत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं रोजगारपरक विविध आयामों से परिचित कराया।

विशेषज्ञ धर्मेंद्र लोढ़ा ने कहा कि संस्कृत महज प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान-परंपरा, संस्कृति, संस्कार और जीवन-मूल्यों की आधारभूत भाषा है। संस्कृत में निहित ज्ञान आज भी उतना ही प्रासंगिक है और आधुनिक समय में इसके अध्ययन के साथ रोजगार एवं शोध के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। 

उन्होंने संस्कृत के माध्यम से संस्कारवान समाज के निर्माण में इसकी भूमिका तथा देश-विदेश में संस्कृत के बढ़ते प्रभाव की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न संस्कृत श्लोकों का अभ्यास करवाते हुए उनके अर्थ एवं जीवनोपयोगी संदेशों को समझाया। साथ ही संस्कृत सम्भाषण के माध्यम से दैनिक जीवन में संस्कृत भाषा के सरल एवं सहज प्रयोग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय व्यवहार में लाने से भाषा के प्रति रुचि और आत्मीयता दोनों बढ़ेंगी।

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने संस्कृत गीतों का सामूहिक गायन कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। लोढ़ा ने संस्कृत भारती द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं संस्कृत-प्रचार अभियानों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान रजनदीप कौर को ‘प्रवेश’ नामक पुस्तिका भेंट की गई। विद्यार्थियों साक्षी यादव, प्रमजीत कौर एवं मनीषा पँवार ने संस्कृत भाषा के महत्त्व तथा इससे जुड़े अपने अनुभवों पर विचार व्यक्त किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति, ज्ञान और जीवन-मूल्यों की महत्वपूर्ण संवाहक है। विद्यार्थियों को संस्कृत के अध्ययन के साथ-साथ इसके व्यवहारिक प्रयोग को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक चंदवानी ने किया। सेमिनार में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रुचि और प्रतिबद्धता व्यक्त की।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments