भाजपा ने चौमूं और कालाडेरा के निकाय चुनावों में सभी वर्गों को दिया सर्वसमावेशी प्रतिनिधित्व: रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने नगर परिषद चौमूं और नगर पालिका कालाडेरा में टिकट वितरण के दौरान 'सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र को अपनाते हुए सभी समाजों एवं वर्गों को यथोचित प्रतिनिधित्व दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रामलाल शर्मा ने बताया कि वार्डों में पार्टी प्रभारियों द्वारा कराए गए गहन सर्वे और क्षेत्रीय जनभावनाओं के आधार पर ही योग्य व निष्ठावान उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

सामाजिक समीकरण और टिकट वितरण का ब्योरा - नगर परिषद चौमूं: सैनी समाज को 11, कुमावत समाज को 6, ब्राह्मण समाज को 5, जाट, यादव व महाजन समाज को 4-4, जांगिड़ व प्रजापत समाज को 2-2 तथा बुनकर, हरिजन, खटीक, नाई, मीणा, राजपूत व रेगर समाज को 1-1 टिकट दिए गए हैं।

नगर पालिका कालाडेरा:- कुमावत समाज को 6, ब्राह्मण समाज को 3, यादव समाज को 2 तथा मीणा, बुनकर, रेगर, सैनी, सुनार, जांगिड़, छिपा एवं नाई समाज को 1-1 प्रत्याशी बनाया गया है।

पूर्व विधायक ने आश्वस्त किया कि यदि टिकट वितरण में किसी कारणवश कोई वर्ग छूट गया है, तो निकाय में बोर्ड बनने के बाद मनोनीत (नॉमिनेट) पार्षदों के चयन में उन समाजों को प्राथमिकता से प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

कांग्रेस बोर्ड और स्थानीय विधायक एवं सांसद की विफलता पर निशाना:- ​वर्ष 2020 से 2026 तक चौमूं नगर परिषद में रहे कांग्रेस बोर्ड की कार्यप्रणाली पर हमला बोलते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से जनता भली-भांति परिचित है। वहीं पिछले ढाई वर्षों में क्षेत्र से चुने गए कांग्रेस सांसद अमराराम पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सांसद ने एक बार भी चौमूं की जनता की सुध नहीं ली।

विकास के लिए भाजपा बोर्ड बनाने की अपील:- ​रामलाल शर्मा ने आमजन से अपील की कि वर्तमान में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना आवश्यक है। उन्होंने चौमूं को बीसलपुर पेयजल परियोजना से जोड़ने, सभी वार्डों में गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का वादा करते हुए चौमूं और कालाडेरा दोनों निकायों में भाजपा का स्पष्ट बहुमत से बोर्ड बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सभापति का चयन चुने गए पार्षदों द्वारा ही किया जाएगा। 


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments