एक युवा–एक पौधा अभियान एवं नशामुक्ति जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति को लेकर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय भारत सिंह के मार्गदर्शन में एनएसएस की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के तहत "एक युवा–एक पौधा” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। 

इसके साथ ही, नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए “नशा छोड़ें, जीवन सँवारें” जैसे संदेशों के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का आह्वान किया। रैली के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति की अलख जगाने का संदेश दिया गया। 

इस अवसर पर नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के नोडल ऑफिसर डॉ. मनप्रकाश मीणा तथा समन्वयक डॉ. मनुशारद पाठक, नीलम कृष्णिया एवं डॉ. अनीता ज्याणी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र मीणा, डॉ. शिखा पाटनी एवं डॉ. राजेन्द्र गोलाडा सहित महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफ़ेसर एन. के. बावलिया, प्रोफ़ेसर सुमन भाटिया एवं अन्य संकाय सदस्य अपने सक्रिय स्वरूप में मौजूद रहे। 

प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति वर्तमान समय की दो महत्वपूर्ण सामाजिक चुनौतियाँ हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा यदि एक पौधे की जिम्मेदारी ले और एक व्यक्ति को नशे से दूर करने का प्रयास करे तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। द्वितीय दिवस के दोनों कार्यक्रमों का संयोजन व संचालन डाॅ. सुरेंद्र मीणा ने किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments