एनसीसी कैडेट्स ने रैली के माध्यम से दिया टीबी से बचाव एवं उपचार का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा की एनसीसी विंग के तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत महाविद्यालय के निकटवर्ती ग्राम नृसिंहपुरा में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 

इस रैली का नेतृत्व लेफ्टिनेंट डॉ. अनिल यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जय भारत सिंह ने की। साथ ही, उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली में एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर तथा नारों के माध्यम से ग्रामीणों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के प्रति जागरूक किया। 

कैडेट्स ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि टीबी एक रोकथाम योग्य और उपचार योग्य बीमारी है तथा इसके लक्षण दिखाई देने पर बीमारी को छिपाने के बजाय तत्काल चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच करवाना आवश्यक है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार टीबी के उन्मूलन की दिशा में सबसे प्रभावी कदम हैं। महाविद्यालय के युवा यदि स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएं तो इसका व्यापक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न हो सकता है। 

लेफ्टिनेंट डॉ. यादव ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन और राष्ट्रसेवा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। टीबी मुक्त भारत अभियान के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को जागरूक करना इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और किसी भी प्रकार की आशंका होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाएं।

रैली के दौरान कैडेट्स ने “टीबी को हराना है, भारत को टीबी मुक्त बनाना है”, “समय पर जांच और पूरा उपचार—टीबी से बचाव का मजबूत आधार” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। रैली ने ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता एवं टीबी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने यह संकल्प भी व्यक्त किया कि वे टीबी मुक्त भारत के निर्माण में जागरूकता, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता के साथ अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

ऑनलाइन वीडियो


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments