मानवाधिकारों की सार्थकता के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक - प्रो. हेमन्त पारीक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा विधि विद्यार्थियों के लिए 27 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। आयोग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संध्या यादव ने आमंत्रित विशेषज्ञों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

प्रथम सत्र में विधि विशेषज्ञ, आचार्य, पूर्व डीन एवं लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी, अलवर के कुलपति प्रो. मुकेश शर्मा ने ‘मीडिया ट्रायल्स एवं मानवाधिकार’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मीडिया ट्रायल के बढ़ते प्रभाव, निष्पक्ष न्याय की अवधारणा तथा व्यक्ति के सम्मान एवं मानवाधिकारों पर इसके प्रभावों की चर्चा करते हुए विधि विद्यार्थियों को तथ्यों, कानून और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर संतुलित दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

द्वितीय सत्र में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने ‘पर्यावरण संरक्षण ही मानवाधिकारों का प्रथम चरण, अन्यथा अधिकार रह जाएंगे केवल कागजी वचन’ विषय पर अंतर-संवाद पद्धति से व्याख्यान दिया। 

उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण के अभाव में जीवन, स्वास्थ्य और गरिमा से जुड़े मानवाधिकारों की वास्तविक कल्पना संभव नहीं है। अतः पर्यावरण संरक्षण को मानवाधिकारों की आधारशिला के रूप में समझना आवश्यक है।

प्रो. पारीक ने भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के पारंपरिक संबंधों का उल्लेख करते हुए वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से विधि छात्र-छात्राओं की भूमिका रेखांकित करते हुए कहा कि भावी विधिवेत्ताओं को पर्यावरणीय कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता और पर्यावरणीय न्याय की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों ने प्रश्नों और विचारों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता की।

भोजनावकाश के पश्चात आयोजित सत्र में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के डॉ. मयंक बरनवाल तथा राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के माननीय सदस्य अशोक कुमार गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और मानवाधिकारों के विभिन्न विधिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधि छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद ने विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के समकालीन आयामों को विधिक, सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

ऑनलाइन वीडियो


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments