स्नेक प्लांट के पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं के तत्वावधान में वीर हनुमान मार्ग स्थित खेल स्टेडियम में स्नेक प्लांट के पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा रहे। उन्होंने स्नेक प्लांट के पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान में सहभागिता की तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर रंगमंच कलाकार एवं संस्थान अध्यक्ष सुनील सोगण ने स्नेक प्लांट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पौधा घरों और कार्यालयों में लगाने के लिए उपयोगी माना जाता है तथा वायु की गुणवत्ता बेहतर करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

संस्थान के सचिव घनश्याम जांगिड़ ने भी स्नेक प्लांट के पौधे लगाए और इसके महत्व के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं और इनकी सुरक्षा एवं देखभाल हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में बसंत कुमार सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments