गुरुवंदन कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परम्परा और भारतीय ज्ञान परम्परा पर हुआ सार्थक विमर्श

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) इकाई के तत्वावधान में ‘गुरुवंदन’ कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय इकाई सचिव डॉ. जसवंत शर्मा व सहसचिव डाॅ. शक्तिसिंह  ने किया। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर अरूण कुमार शर्मा एवं प्रोफ़ेसर सी.एम. राजोरिया ने भारतीय संस्कृति और भारतीय ज्ञान परम्परा के संदर्भ में गुरु की महत्ता पर सारगर्भित एवं प्रभावी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय परम्परा में गुरु केवल विषय का अध्यापक नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, चरित्र, विवेक और जीवन-दृष्टि का मार्गदर्शक माना गया है। वक्ताओं ने ‘गुरु’ शब्द के शाब्दिक एवं भावात्मक पक्षों की विवेचना करते हुए गुरु-शिष्य परम्परा को भारतीय संस्कृति की विशिष्ट एवं समृद्ध विरासत बताया।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में शिक्षा का उद्देश्य केवल सूचना एवं ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व का निर्माण करना रहा है। गुरु विद्यार्थी के भीतर निहित संभावनाओं को पहचानकर उसे सत्य, कर्तव्य, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रबोध की दिशा में अग्रसर करता है। वर्तमान समय में भी गुरु की भूमिका उतनी ही प्रासंगिक है, क्योंकि तकनीकी एवं सूचना-समृद्ध युग में सही दिशा और जीवन-मूल्यों का बोध कराने वाले मार्गदर्शक की आवश्यकता और बढ़ गई है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। गुरु-प्रार्थना का भावपूर्ण गायन डॉ. मनुशरद पाठक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सह-आचार्य आशीष टांक ने किया। कार्यक्रम की पूर्णता डॉ. विजय शर्मा द्वारा कल्याण मंत्र के साथ हुई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. जितेन्द्र लोढ़ा ने किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ की अभिनव पहल के तहत प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह एवं मुख्य वक्ताओं के करकमलों से महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर गुरु के प्रति कृतज्ञता के साथ प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय चेतना का संदेश भी दिया गया।

गुरुवंदन कार्यक्रम ने गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भारतीय ज्ञान परम्परा के मूल्यों को आत्मसात करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वबोध की भावना को सुदृढ़ करने का सार्थक संदेश दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो सॉफ़्टवेयर


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments