एंटी रैगिंग दिवस पर जागरूकता रैली एवं पोस्टर विमोचन का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में एंटी रैगिंग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की एंटी रैगिंग समिति के तत्वावधान में एंटी रैगिंग जागरूकता कैंपस रैली एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः रैगिंग मुक्त बनाए रखने का संदेश देना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह एवं प्रोफ़ेसर एन.के. बावलिया द्वारा एंटी रैगिंग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। यह विद्यार्थियों के आत्मसम्मान, मानसिक स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में सौहार्द, अनुशासन एवं पारस्परिक सम्मान की संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एंटी रैगिंग जागरूकता संबंधी पोस्टर का विमोचन भी किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने विभिन्न जागरूकता संदेशों एवं नारों के माध्यम से “रैगिंग को कहें ना”, “रैगिंग मुक्त परिसर-हमारी जिम्मेदारी” तथा “सम्मान और सहयोग से बनेगा बेहतर महाविद्यालय” जैसे संदेश दिए।

कार्यक्रम का संयोजन एंटी रैगिंग समिति के संयोजक डाॅ. सुभाष चन्द वर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को रैगिंग निषेध नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि रैगिंग की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों की जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर अमिता कुमारी, डाॅ. अनिल यादव एवं डाॅ. नीतू यादव सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. गिरधारीलाल मीणा ने किया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो सॉफ़्टवेयर


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments