सिंघानिया यूनिवर्सिटी में जल संचय जन अभियान, नंगे पैर यात्री व जल प्रहरी दीप सिंह शेखावत हुए सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

झुंझुनू (संस्कार सृजन) सिंघानिया यूनिवर्सिटी, पचेरी (झुंझुनू) में पर्यावरण और जल संरक्षण को गति देने के उद्देश्य से 'जल संचय जन अभियान' के तहत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जल प्रहरी एवं नंगे पैर यात्री दीप सिंह शेखावत को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे भारत के जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह ने प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने भूगर्भ के खाली होते जल भंडारों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भूजल पुनर्भरण के लिए आम जन की सहभागिता अब अनिवार्य हो चुकी है। जनभागीदारी का संदेश देने के लिए कार्यक्रम में विधिवत रूप से तालाब का पूजन किया गया। इसके पश्चात् डॉ. राजेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल और पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई।

'पानी किसानी जवानी संवेदना यात्रा' के संरक्षक किशन लाल गुरुजी और मार्गदर्शक व समाजसेवी कैलाश ताखर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय किसानों को बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के खतरों से आगाह करते हुए वर्षा जल संचयन और व्यापक वृक्षारोपण की आवश्यकता को विस्तार से समझाया।

इस दौरान डॉ. राजेंद्र सिंह (मुख्य अतिथि, भारत के जल पुरुष), डॉ. मनोज कुमार सिंह (विश्वविद्यालय अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी), अनिल सिंह सागर (जल प्रहरी अभियान के पुरोधा), डॉ. पी. एस. जस्सल (विश्वविद्यालय निदेशक), डॉ. सुमित (रजिस्ट्रार), किशन लाल गुरुजी (संरक्षक, पानी किसानी जवानी संवेदना यात्रा), कैलाश ताखर एवं रामेश्वर बाजिया (मार्गदर्शक एवं समाजसेवी), भूपेंद्र पालीवाल (डालमिया ट्रस्ट), डी. पी. सैनी एवं निरंजन सिंह सहित कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, संकाय सदस्य और आस-पास के ग्रामीण जन मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

ऑनलाइन वीडियो


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

टीवी और वीडियो डिवाइस

Post a Comment

0 Comments