सुबोध महाविद्यालय में फिट इंडिया–संडे ऑन साइकिल अभियान में गूंजा फिटनेस का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय (स्वायत्त), जयपुर में ‘फिट इंडिया–संडे ऑन साइकिल’ अभियान के अंतर्गत विशेष फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.पी. भटनागर, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं का स्वस्थ एवं सक्रिय रहना राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से साइक्लिंग, व्यायाम एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से जॉय चाको, अनुभाग अधिकारी, साईं प्रशिक्षण केन्द्र, विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ फिटनेस गतिविधियों में सहभागिता करते हुए साइक्लिंग एवं शारीरिक सक्रियता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का निरंतर हिस्सा होना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रो. गोविंद शरण शर्मा, जिला समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, जयपुर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं फिटनेस को भी प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेणु जोशी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचारों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘फिट युवा–फिट भारत’ के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ साइक्लिंग, ज़ुम्बा तथा विभिन्न फिटनेस गतिविधियों में भाग लिया। ज़ुम्बा सत्र ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया, वहीं साइक्लिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए फिटनेस को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से भरपूर रहा।

इस अवसर पर डॉ. अनंत विजया सोनी, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. विशाल गौत्तम एवं डॉ. राकेश ढाभाई सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, एन.एस.एस. स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

ऑनलाइन वीडियो


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

टीवी और वीडियो डिवाइस

Post a Comment

0 Comments