समाज सहयोगी संस्था जयपुर द्वारा पंचम मेधावी छात्रवृति वितरण सम्मान समारोह संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के सीकर रोड़ स्थित आपणी ढाणी में समाज सहयोगी संस्था जयपुर के तत्वावधान में पंचम मेधावी छात्रवृति वितरण सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता कर रहे विद्युत विवरण निगम लिमिटेड़ अजमेर के पूर्व प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों, संस्था एवं समाज को भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए बहुमूल्य उपाय सुझाए।

विशिष्ट अतिथि सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संस्था के इस अनुकरणीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

समारोह में सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक जी.सी. राय, सेवानिवृत एडीएम के.आर. बुनकर, अखिल राजस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एन.के. बावलिया आदि ने अपने सम्बोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

संस्था के महासचिव एडवोकेट गिरधारी लाल चौहान ने बताया कि समारोह में कक्षा 10वीं के 14 मेधावी विद्यार्थियों को, प्रत्येक को 5000 रूपये तथा कक्षा 12वीं के 21 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रत्येक को 10000 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। तीन अत्यंत निर्धन छात्रों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस प्रकार कुल 38 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वरूप नकद चेक प्रदान किए गए। इसके साथ ही वर्ष 2026 में संस्था में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्था अध्यक्ष भंवरलाल बुनकर, महासचिव एडवोकेट गिरधारीलाल चौहान, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद नारनोलिया एवं समस्त कार्यकारिणी ने आए हुए अतिथियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का सम्मान किया। मंच संचालन प्राचार्य डॉ. कैलाशचंद मोरदिया ने किया। समारोह के अंत में संस्था अध्यक्ष भंवरलाल बुनकर ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस दौरान रामकिशोर राय, कन्हैयालाल वर्मा, मदनलाल बलाई, नेमीचंद पंवार, मूलचंद पादवा, ओमप्रकाश हरसोलिया, हरिनारायण लाखीवाल, प्रभुदयाल बेसरवाडिया, शंकरलाल सरावता, देवीसहाय डूंडलोदिया, दिनेश कुमार हरसोलिया, घनश्याम बंगाली, प्रो. चिरंजीलाल परिहार, पूर्व सरपंच प्रेम देवी, गोपाल कांदेल, मालीराम बुनकर, एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, बस्तीराम वर्मा, रूडमल बुनकर, सौदागर कांदेला, मुकेश जिंदल, बाबूलाल नारनोलिया, गोपाल देवठिया सहित महिलाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

ऑनलाइन वीडियो


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

टीवी और वीडियो डिवाइस

Post a Comment

0 Comments