आदिवासी मीना महिला चौपाल: 2 अगस्त को चौमू में जुटेगी महिला शक्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा पर होगा मंथन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आदिवासी मीना महिला विकास संघ द्वारा आगामी 2 अगस्त को चौमूं बाईपास स्थित आदिवासी मीना भवन में विशाल ‘आदिवासी मीना महिला चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों और आमंत्रण के लिए चौमूं शहर की विभिन्न कॉलोनियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

संघ की पदाधिकारियों ने महिलाओं को पारंपरिक रूप से पीले चावल बांटकर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने जयपुर से आई संघ की टीम का आत्मीय स्वागत किया और भारी संख्या में चौपाल में भाग लेने का भरोसा दिलाया।

संघ की प्रदेशाध्यक्ष मंजू जेफ़, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित्रा भगोट एवं प्रदेश संगठन सचिव ममता मीना ने बताया कि इस वर्ष 2 अगस्त से विश्व आदिवासी सप्ताह का आगाज किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली महिला चौपाल में मुख्य रूप से निम्नलिखित सत्र होंगे:

महिला स्वास्थ्य मार्गदर्शन: कार्यक्रम में महिला चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे मासिक धर्म (Periods), प्री-मेनोपॉज और पोस्ट-मेनोपॉज पर विशेष मार्गदर्शन व परामर्श दिया जाएगा।

प्रतिभा सम्मान समारोह: शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौमूं तहसील की 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी बालिकाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

इस जनसंपर्क अभियान में राजस्थान आदिवासी मीना महिला संघ सीकर की जिला महिला प्रकोष्ठ मंत्री सीमा मीना, मुरलीधर मीना, रामनिवास मीना, कौशल्या मीना, हँसा मीना, लक्ष्मी मीना, ग्यारसी मीना, सुशीला मीना, सुमित्रा मीना, भगवती मीना, शर्मिला मीना, विमला देवी, राधादेवी, संतोष मीना, नीनू मीना, नांदी देवी, मीरा देवी, मंजू मीना, चंदा मीना, अनूप मीना, रतनी मीना तथा सुलोचना मीना सहित समाज की अनेक प्रबुद्ध महिलाएँ और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। संघ की पदाधिकारियों ने समाज की सभी महिलाओं से इस चौपाल में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069




Post a Comment

0 Comments