चौमूं में होगा प्रथम आयुर्वेद रत्न अवॉर्ड एवं युवा आयुर्वेद चिकित्सक सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आयुर्वेद चिकित्सा संभाषक परिषद के तत्वावधान एवं सर्व सिद्ध आयुर्वेदा, चौमूं के सौजन्य से आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के सम्मान हेतु आगामी रविवार, 30 अगस्त 2026 को चौमूं में भव्य "आयुर्वेद रत्न अवॉर्ड" एवं "युवा आयुर्वेद चिकित्सक सम्मान समारोह" का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर भी आयोजित होगा।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्व सिद्ध आयुर्वेदा, चौमूं के निदेशक वैद्य सत्य प्रकाश पारीक "राजभाषी" ने बताया कि आयुर्वेद की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ सेवानिवृत्त आयुर्वेदाचार्यों में से चयनित पांच आयुर्वेदाचार्यों को "आयुर्वेद रत्न अवॉर्ड" से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवा पीढ़ी के उन आयुर्वेद चिकित्सकों का भी सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने आयुर्वेद को अपना कर्मक्षेत्र बनाकर समाज स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

पारीक ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, आयुर्वेदाचार्यों का सम्मान करना तथा युवा चिकित्सकों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा है, जो स्वस्थ जीवन शैली एवं प्राकृतिक उपचार का मार्ग दिखाती है।

कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

समारोह का आयोजन 30 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से चौमूं में किया जाएगा। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रहेगी।

वैद्य सत्य प्रकाश पारीक "राजभाषी" ने सभी आयुर्वेद प्रेमियों, चिकित्सकों एवं आमजन से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

पारिवारिक कानून


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments