प्रमोशन पर शिक्षिका ममता को दी भावभीनी विदाई, विद्यालय परिवार ने मनाई खुशियां

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगोरियां की ढाणी में कार्यरत वरिष्ठ गणित अध्यापिका ममता खींची का प्रमोशन होने पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा। प्रमोशन के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक, वर्तमान शिक्षक स्टाफ, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिकों ने शिक्षिका ममता को भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से ममता का माल्यार्पण कर साफा पहनाया  गया एवं अन्य उपहार देकर सम्मान किया गया | इस अवसर पर पत्रकार अशोक आचार्य ने भी शिक्षिका का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं भगवान गोविंद देव जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया।

वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती ममता ने विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों को गणित विषय का ज्ञान देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल व्यवहार, अनुशासन एवं शिक्षण शैली की विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने सराहना की। प्रमोशन को उनके परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम बताते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रिय शिक्षिका के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान शिक्षिका भी भावुक हो गई | समारोह में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक, शिक्षक स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ हर्षोल्लास से भी भरा रहा। इस अवसर पर अध्यापिका ममता खींची के पति वीरेंद्र बडगूजर भी उपस्थित थे | उन्होंने विद्यालय के लिए एक इलेक्ट्रिक बेल एवं समारोह में उपस्थित उनके माता-पिता ने विद्यालय के लिए एक प्रिंटर भी भेंट किया |

इस अवसर पर महेश जांगिड़ सीताराम, पूर्व सरपंच महेश शर्मा, सत्यनारायण जांगिड़,  प्रधानाचार्य राहुल कुमार चोपड़ा, व्याख्याता हीरालाल कुमावत, व्याख्याता नेमीचंद जैन, व्याख्याता चित्र सीकलिगर, वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद जमरोलिया, अंजू पुरानचंद कौशिक, कविता यादव, सूरज किरण चौधरी, राकेश कुमार शर्मा, कनिष्क लिपिक ममता कुमारी सहित गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे |


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments