कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026 का शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल (जयपुर) में आज शनिवार को एक सप्ताहिक "कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026" का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला महाविद्यालय के कलाम इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेल और नेचर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जो 29 जुलाई 2026 तक चलेगी।

कार्यशाला के पहले दिन का विषय हरित उद्यमिता रखा गया।  महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और शोधार्थियों में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित उद्यमों की अवधारणा विकसित करना रहा। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पारीक ने पर्यावरण संरक्षण से प्रेरित उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजन एवं सतत विकास के कदमों पर प्रकाश डाला | कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसरों को समझाया। जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया | 

कार्यक्रम में हेलो किसान के मेंटर एवं चीफ एडिटर मुकेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करके ही हम अपने भविष्य की रक्षा कर सकते हैं। इस मौके पर अतिथियों ने छात्राओं को प्रमाण पत्र भी बांटे. कार्यक्रम का संयोजन प्रो. निधि माथुर (संयोजक - कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026) द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राओं, शोधार्थियों एवं प्राध्यापकगण के साथ-साथ समाज के जागरूक नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य चेतना सहल, अनीता कटारा, डॉ. राजकुमार बैरवा, डॉ. दिलीप पंवार, डॉ.बचन सिंह ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments