कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शनिवारीय गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

सीमारला कोटड़ी (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीमारला कोटड़ी में शनिवार को कारगिल विजय दिवस एवं शनिवारीय गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर किया गया। विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

प्रधानाध्यापक प्रियंका चांदोलिया के नेतृत्व एवं भगवती जाटोलिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में राजू मीना मंच के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। शनिवारीय गतिविधियों के अंतर्गत आशु भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण जैसे विषयों पर प्रभावशाली भाषण एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिक्षिका भगवती जाटोलिया ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने, राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस प्रकार शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों का विकास करने का सफल प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ  फूल शंकर पारीक,  कैलाश चंद्र जाट, कुंभाराम आर्य, अमित कुमार सोनी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, पिंकी देवी मीणा, सोनिया सुई वाल सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments