भारतीय ज्ञान परंपरा से विद्यार्थियों को मिला जीवन कौशल का मंत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) सनातन पाठशाला समिति के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रकमपुरा में "भारतीय ज्ञान परंपरा में जीवन कौशल" विषय पर प्रेरक व्याख्यान एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, आत्मअनुशासन तथा संतुलित जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  गोपाल कनेरिया ने पंचतंत्र की प्रेरक कथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सदाचार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, विवेकपूर्ण निर्णय और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आज भी जीवन की अनेक चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करती है तथा युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्य अतिथि आशीष सिंघल ने विद्यार्थियों को ध्यान का अभ्यास करवाते हुए बताया कि नियमित ध्यान से एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक शांति में वृद्धि होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों का सीमित और विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया तथा अनावश्यक स्क्रीन टाइम कम रखने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा चौहान ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं उपस्थित विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments