स्कूल चले अभियान के तहत रूम टू रीड द्वारा आवदा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

श्योपुर / जयपुर (संस्कार सृजन) शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय आवदा में स्कूल चले अभियान के अंतर्गत रूम टू रीड द्वारा संचालित एनरोलमेंट ड्राइव अभियान के क्रम में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला परियोजना समन्वयक भूपेंद्र शर्मा एवं विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, समस्त स्कूल स्टाफ, एसएमसी सदस्यों तथा ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होकर निकली, जहां छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नारों के माध्यम से समुदाय को शिक्षा एवं नामांकन के प्रति जागरूक किया।

रैली के दौरान बच्चों ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, नया सत्र, नई उमंग-बच्चों को स्कूल भेजो, शिक्षा है सबका अधिकार, हर घर तक, हर कोने तक शिक्षा पहुंचे तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं और पूरे वर्ष नियमित रूप से विद्यालय भेजें जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। इन नारों के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा के महत्व और नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली के पश्चात जिला परियोजना समन्वयक भूपेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व, जीवन में उसके सकारात्मक प्रभाव तथा विभिन्न जीवन कौशलों का उपयोग कर बेहतर भविष्य निर्माण के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रूम टू रीड की ओर से कार्यक्रम सहायक विवेक सिंह परिहार एवं कंचन जोशी, स्कूल प्रभारी रामभरत शर्मा एवं समस्त स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कर उन्हें पूरे शैक्षणिक सत्र में नियमित रूप से विद्यालय से जोड़कर रखना रहा।

रिपोर्ट - राहुल मेधवंशी

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

पारिवारिक कानून


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments