पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने मनाया अपना 43वां स्थापना दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चंडीगढ़ (संस्कार सृजन) पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (पीएससीएसटी) ने अपना 43वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग के सचिव कमल किशोर यादव (आईएएस) ने कहा कि राज्य सरकार मजबूत अनुसंधान एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ‘नॉलेज सिटी’ के विकास तथा सरकार, शिक्षण संस्थानों, अनुसंधान संगठनों, उद्योगों और स्टार्टअप्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

विशेष सचिव डॉ. शैलेंद्र कौर (आईएफएस) ने पिछले 43 वर्षों में पीएससीएसटी के योगदान की सराहना की, जबकि कार्यकारी निदेशक प्रीतपाल सिंह ने बताया कि परिषद 8,000 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को स्वच्छ तकनीक और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में वैज्ञानिक सहयोग दे रही है। उन्होंने ‘सेंटर फॉर रिसर्च, इनोवेशन, पॉलिसी एंड टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट’ की स्थापना की भी जानकारी दी।

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने युवाओं के कौशल विकास, स्टार्टअप संस्कृति और उद्योग-अकादमिक सहयोग को भविष्य की आवश्यकता बताया। वहीं नाबी के कार्यकारी निदेशक प्रो. अश्विनी पारीक ने पोषण सुरक्षा के लिए विज्ञान आधारित नवाचार और सहयोगात्मक अनुसंधान पर बल दिया। संयुक्त निदेशक डॉ. दपिंदर बक्शी ने परिषद के सहयोगी संस्थानों और नवाचार इकोसिस्टम के योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. लज्जा देवी गोयल (एम्स बठिंडा), नितिका खुराना (चंडीगढ़ एंजेल्स नेटवर्क), ज्योति सरूप (उनाती कोऑपरेटिव, तलवाड़ा), प्रो. मनु शर्मा (पंजाब विश्वविद्यालय) और डॉ. विपाशा (एसएचई स्टार्टअप) को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पीएससीएसटी की स्मारिका और आईपीआर पर टीआईएससी बुलेटिन का भी विमोचन किया गया।

रिपोर्ट - सूरज रोहिल्ला

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

भौगोलिक संदर्भ

Post a Comment

0 Comments