हरा-भरा संस्थान की बैठक सम्पन्न, 20,000 पौधे लगाने का लिया संकल्प

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) हरा-भरा संस्था (रजिस्टर्ड) की प्रथम बैठक जेएमबी प्रतिष्ठान, सेक्टर-3 में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई | संस्थान संरक्षक डॉ एम जी वार्ष्णेय ने बताया कि बैठक में संजय बजाज, ए.के. गुप्ता, वी. नरेंद्रन, घनश्याम पालीवाल, राजाराम साह, ए.के. जैन, नरेंद्र माथुर, राकेश जी, कपूर सी. जैन, हरीश भाटिया, गजेंद्र शर्मा, एम.के. माथुर, लोकेश पारख एवं बृजेश मिश्रा ने भाग लिया, जिसमें सर्वसम्मति से इस सीजन में 20,000 से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया |

बैठक का संचालन करते हुए संस्था अध्यक्ष ए.के. गुप्ता ने बताया कि वन विकसित करने के लिए सीड बॉल भी बनाई जाएंगी | फलों की गुठलियों का संग्रहण केंद्र जेएमबी प्रतिष्ठान, सेक्टर-3 निर्धारित करने का निर्णय लिया गया |

संस्था के संस्थापक संजय बजाज ने सभी शहर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक फलों की गुठलियों को संग्रहण केंद्र सेक्टर 3 पर पहुंचाए | उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

संस्था सचिव लोकेश पारख ने जानकारी दी है कि संस्था का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है, पैन कार्ड भी बन चुका है तथा बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने संस्था के संचालन एवं पर्यावरण अभियान में आर्थिक सहयोग का आह्वान किया, जिसके लिए आजीवन सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया | तुरन्त ही ए.के. गुप्ता, वी. नरेंद्रन, संजय बजाज, एम.के. माथुर, कपूर सी. जैन एवं  बृजेश मिश्रा ने आजीवन सदस्य बनने की सहमति प्रदान की |

बैठक में आगामी जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक झांकी निकालने तथा 500 तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि " पौधा भी लगाएँगे, उसे पेड़ भी बनाएंगे" |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

पारिवारिक कानून


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments