मेवाड़ के प्रधान ठाकुर अमरचंद बड़वा के पांच दिवसीय जन्म जयंती कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) मेवाड़ के यशस्वी प्रधान ठाकुर अमरचंद बड़वा के 305 वें जन्म जयंती समारोह के अंतर्गत ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ माणिक्य लाल वर्मा पार्क (दूध तलाई ) पर अमर विजय दिवस मना कर हुआ।

संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि शिप्रा युद्ध में जब मेवाड़ की अधिकांश सेना काम आ गई तब महाधराव सिंधिया ने विद्रोही सरदार फितरती रतन सिंह को मेवाड़ की गद्दी पर आसीन करने के लिए जनवरी 1769 पर आक्रमण कर दिया। तब अपदस्थ ठाकुर अमर सिंह बड़वा को मान मुनव्वल कर पुनः प्रधान बनाया गया। 

सेनापति व प्रधान ठाकुर अमरचंद बड़वा ने नगर के मुख्य द्वारों, गढियों पर  राजपूत योद्धाओं सहित तोपों को स्थापित कर सिंधिया से डटकर मुकाबला किया । माछला मंगरा  स्थित दुश्मन भंजन तोप की मार द्वारा बाघ सिंह (कजराली) ने सिंधिया को सूरजपोल में घुसने नहीं दिया। शेष द्वारों पर नियुक्त योद्धाओं ने भी सिंधिया को शहरकोट के नजदीक फटकने नहीं दिया । 

लम्बे संधर्ष के चलते उदयपुर में भोजन सामग्री की कमी होने पर मजबूरी मे मराठा से संधी करने का प्रस्ताव करना पड़ा। अंततोगत्वा 6 माह के असफल डेरे के बाद 21 जुलाई 1769 को मराठों की सेना उदयपुर से प्रस्थान कर मालवा लौट गई।  21 जुलाई 1769 का यह दिन संक्रमण कालीन मेवाड़  मे "अमर विजय दिवस" के रूप में मनाया जाकर ठाकुर अमरचंद बड़वा को  कुशल युद्ध नीतिकार के रुप मे नमन करता है।

महासचिव डॉ राजेंद्र नाथ पुरोहित ने बताया की नगर निगम उदयपुर द्वारा माणिक्य लाल वर्मा पार्क (दूध तलाई ) में प्रदर्शित पट्टिका इसी युद्ध कौशल के संदर्भ में है। उपाध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा ने स्मृति संस्थान के कार्य का ब्यौरा दिया तथा संगठन सचिव जय किशन चौबे ने आगामी चार दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए 30 जुलाई की वाहन रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। लोकेश पालीवाल ने बड़वा पर प्रकाशित पुस्तक का डिजिटल कांटेंट बनाने की पेशकश की।

कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मनोहर लाल मूंदड़ा, राजेंद्र प्रसाद सनाढ्य, इंद्र सिंह राणावत, हरीश रावल, कमलेश पुरोहित, श्रीरत्न मोहता, डॉ रमाकांत शर्मा, चैन शंकर दशोरा, विभोर रावल, हाजी सरदार मोहम्मद, बद्री लाल भारद्वाज, नयन कुमार बड़वा, डॉ विमल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश तंबोली, राजेंद्र नाथ पुरोहित, दुर्गेश पुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments