चार गुना मुआवजा नहीं, तो किसान नहीं देंगे अपनी जमीन: भारतीय किसान संघ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

अनोपपुरा (संस्कार सृजन) भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक अनोपपुरा में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत महामंत्री डॉ. सांवर मल सोलेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उत्तरी रिंग रोड और कोटपुतली से किशनगढ़ तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहित किए जाने का कड़ा विरोध किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक्सप्रेस-वे और रिंग रोड के निर्माण में किसानों की अत्यधिक उपजाऊ जमीन जा रही है। वर्तमान में जमीन की डीएलसी (DLC) रेट बाजार भाव की तुलना में बेहद कम है, जबकि जमीनों के वास्तविक बाजार दाम बहुत ज्यादा हैं। इस विसंगति के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने वाला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रांत महामंत्री डॉ. सांवर मल सोलेट ने किसानों को जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा: "जब तक हर एक किसान अपने अधिकारों के लिए जाग्रत नहीं होगा, तब तक किसानों का भला नहीं हो सकता। किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार एक विशेष कानून लेकर आई है, जिसके माध्यम से सभी प्रभावित किसानों को समान रूप से चार गुना मुआवजा मिलता है। राजस्थान सरकार को भी तुरंत ऐसा ही कानून लागू करना चाहिए ताकि किसानों को बर्बाद होने से बचाया जा सके।" उन्होंने किसानों से ग्राम समितियों को और मजबूत करने की अपील की।

तहसील मंत्री हरीश यादव ने बैठक में रणनीति साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र के गाँव-गाँव में ग्राम समितियों का गठन पूरा हो चुका है। सभी गाँवों के किसान अब एकजुट हैं। यदि सरकार ने चार गुना मुआवजे की मांग नहीं मानी, तो आने वाले समय में सभी गाँव एक साथ मिलकर एक बहुत बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। हम किसी भी हाल में किसान को बर्बाद नहीं होने देंगे।

इस दौरान मीटिंग में जिला कोषाध्यक्ष भगवान सहाय, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल यादव, रामपुरा मंत्री रामजीलाल गुप्ता, जिला सहमंत्री महादेव घोसल्या, अनोपपुरा अध्यक्ष शंकर निठारवाल, गोविन्द कुड़ी उकार यादव, मंत्री राजेन्द्र जांगिड, सहदेव शर्मा, मालीराम नील खपरिया, अध्यक्ष घिसालाल यादव सहित अनेक किसान उपस्तिथ रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments