2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता -2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) देशभर के स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) ने "2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता – 2026" के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। विजेताओं के लिए 1,00,000 रुपए मूल्य के नकद एवं अन्य पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

यह प्रतियोगिता युवा फिल्मकारों को अपनी कल्पनाशीलता, कहानी कहने की कला और फिल्म निर्माण कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता के अनुसार प्रत्येक फिल्म 3 से 10 विद्यार्थियों की टीम द्वारा बनाई जानी चाहिए। फिल्म की अवधि कम से कम 2 मिनट और अधिकतम 7 मिनट होगी। प्रतियोगिता में फिक्शन एवं नॉन-फिक्शन दोनों प्रकार की फिल्मों को स्वीकार किया जाएगा तथा किसी भी शैक्षणिक विषय के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

कॉलेज विद्यार्थियों के लिए फिल्म का निर्माण मार्च से अगस्त 2026 के बीच किया जाना आवश्यक है तथा फिल्म में इस अवधि के किसी समाचार पत्र की तिथि सहित कम से कम एक झलक दिखाई जानी चाहिए। वहीं स्कूल विद्यार्थियों के लिए फिल्म जनवरी 2025 के बाद निर्मित होना अनिवार्य है। फिल्म का निर्माण मोबाइल फोन, वीडियो कैमरा या फिल्म कैमरा किसी भी माध्यम से किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी किसी भी विषय पर फिल्म बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त "जयपुर थीम" पर विशेष प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें पर्यावरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, उद्योग, आभूषण, राजनीति, विकास आदि विषयों पर सकारात्मक या नकारात्मक किसी भी दृष्टिकोण से फिल्म बनाई जा सकती है। "War and Peace" विषय पर भी अलग प्रतियोगिता आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति टीम प्रति फिल्म 1500 रुपए पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है तथा परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में कुल प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर 5 से 21 श्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र तथा ऑडियंस चॉइस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

फिल्मों का मूल्यांकन अनुभवी फिल्म विशेषज्ञों, प्रोफेसरों एवं फिल्म उद्योग से जुड़े पेशेवरों द्वारा किया जाएगा। चयन के प्रमुख आधार रचनात्मकता, मौलिकता, कहानी एवं पटकथा, सिनेमैटोग्राफी, संपादन, ध्वनि डिज़ाइन तथा फिल्म का समग्र प्रभाव होंगे।

चयनित फिल्मों का प्रदर्शन 8 से 12 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) में किया जाएगा। साथ ही चयनित प्रतिभागियों को JIFF एवं न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल (NDFF) के लिए निःशुल्क डेलीगेट पास उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें फिल्म उद्योग के विशेषज्ञों एवं फिल्मकारों से मिलने और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।

प्रतिभागियों को अपनी फिल्म के साथ फिल्म का पोस्टर तथा टीम का समूह फोटो भी अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) के संस्थापक एवं निदेशक श्री हनु रोज़ ने कहा, "भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल ऐसे मंचों की है जहाँ युवा अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त कर सकें। 2 से 7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की वास्तविक प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें भविष्य के सफल फिल्मकार बनने के लिए प्रेरित करना है। हमें विश्वास है कि इस वर्ष देशभर से बड़ी संख्या में उत्कृष्ट और नवीन विचारों पर आधारित फिल्में प्राप्त होंगी, जो भारतीय सिनेमा के भविष्य को नई दिशा देंगी।"

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments