धानोता स्कूल के क्लास 12वीं बैच 2002 का स्नेह मिलन समारोह कल, पुराने साथी होंगे एक मंच पर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

धानोता (संस्कार सृजन) सेठ छगन लाल अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धानोता के वर्ष 2002 के 12वीं कक्षा के पूर्व विद्यार्थियों का भव्य मिलन समारोह 26 जुलाई 2026 (रविवार) को परमानंदजी महाराज कुंडा धाम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।


इस पुनर्मिलन समारोह में वर्ष 2002 के बैच के सभी पूर्व विद्यार्थी वर्षों बाद एक मंच पर एकत्रित होकर अपने विद्यालयीन जीवन की सुनहरी यादों को ताजा करेंगे तथा आपसी स्नेह, मित्रता और आत्मीय संबंधों को नई ऊर्जा देंगे। कार्यक्रम में परिचय सत्र, स्मृतियों का साझा, सम्मान समारोह तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

विशेष बात यह है कि वर्ष 2002 के दौरान विद्यालय में सेवाएं देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी समारोह में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया है, ताकि विद्यार्थी अपने गुरुजनों से पुनः मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकें और पुराने दिनों को यादगार बना सकें।

समारोह में सभी प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक राजस्थानी भोजन (दाल, बाटी एवं चूरमा) की विशेष प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।

आयोजकों ने बैच 2002 के सभी साथियों से सपरिवार समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह आयोजन केवल एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि वर्षों पुराने रिश्तों को फिर से जीवंत करने, गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मान देने और नई यादें संजोने का एक सुनहरा अवसर है।

डॉ. विजय प्रताप सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बैच 2002 के सभी पूर्व विद्यार्थियों एवं उस समय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पुनर्मिलन को सफल, गरिमामय एवं अविस्मरणीय बनाने की अपील की।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments