नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का सत्याग्रह और मशाल जुलूस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

मनोहरपुर (संस्कार सृजन) नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों के साथ हुए कथित बर्बरतापूर्ण व्यवहार के विरोध में मनोहरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय विधायक मनीष यादव एवम् जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा के नेतृत्व में सत्याग्रह, मशाल जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग की।

कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर मूर्ति के सामने सत्याग्रह से हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशालें और तख्तियां लेकर मनोहरपुर बाजार से गांधी चौक तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान पेपर लीक बंद करो", "युवाओं को न्याय दो", "मोदी जी छात्रों से माफी मांगो" जैसे नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। गांधी चौक पर कथित पेपर लीक प्रकरण और उससे जुड़े मानसिक तनाव के कारण जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया।

स्थानीय विधायक मनीष यादव ने कहा नीट पेपर लीक केवल परीक्षा में हुई गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश के लाखों मेहनती युवाओं के सपनों पर सीधा हमला है। बार-बार होने वाली परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने युवाओं का शिक्षा व्यवस्था से विश्वास डगमगा दिया है। कांग्रेस छात्रों के भविष्य की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से लड़ रही है। भारत के छात्रों की गूंज आज पूरे देश में सुनाई दे रही है। यह करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए आवाज़ उठाई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से माफी मांगें और उन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जिन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों पर कथित रूप से लाठीचार्ज और पैलेट गन चलवाई। लोकतंत्र में अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस छात्रों के न्याय और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा ने कहा देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और यह भरोसा दिलाना चाहिए कि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी के सपनों के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। साथ ही आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें :-

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

* नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

* आंदोलन के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

* परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाया जाए।

* कथित पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित छात्रों एवं उनके परिवारों को न्याय एवं उचित सहायता प्रदान की जाए।

* भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर एवं प्रभावी कानून लागू किए जाएं।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नाथू सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गुर्जर,नगर अध्यक्ष अल्लादीन खान, नगर अध्यक्ष मुकेश खुड़ानिया सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशालें हाथ में लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कहा कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments