स्काउट गाइड आंदोलन को सक्रिय करने के लिए अभियान शुरू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) शिक्षा निदेशक बीकानेर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सीकर के आदेशों की पालना में स्काउट गाइड को संबल प्रदान करने के लिए निरीक्षण अभियान की शुरुआत की गई। 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के प्रभारी सहायक जिला आयुक्त गाइड इंदु कला महला ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ हुए ग्रुप निरीक्षण अभियान में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट, गाइड, एडीसी ,सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष एवं ट्रेनिंग काउंसलर के द्वारा विभाजित किए हुए विद्यालयों के ग्रुपों का प्रभावी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, अभिलेख, लॉग बुक, उपस्थिति पंजिका एवं रिकॉर्ड निरीक्षण, ग्रुप की सक्रियता, विद्यालय के मुख्य द्वार पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड ग्रुप के रजिस्ट्रेशन नंबर सहित नाम अंकन का बोर्ड लगा होना |

स्काउट -गाइड तथा स्काउटर -गाइडर की योग्यता, स्टीकर राशि, उद्योग पर्व, कोटामनी, स्काउट गाइड कक्ष की स्थिति, टोली का गठन, ट्रूप मीटिंग, यूनिफॉर्म की अनिवार्यता, व स्काउट गाइड के द्वारा किए गए वृक्षारोपण एवं अन्य सेवा कार्यों की जांच की गई। जिन विद्यालयों में ग्रुप में निष्क्रियता पाई गई मौके पर ही आवश्यक सुधार हेतु गाइडलाइन दी गई। 

निरीक्षण के बाद स्थानीय संघ स्तर पर आयोजित होने वाले द्वितीय तृतीय सोपान शिविर, स्थानीय संघ स्तरीय प्रतियोगिता रैली की पूर्व तैयारी करते हुए आने वाले संभावित स्काउट गाइड रोवर रेंजर की सूची भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान स्काउट गाइड गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भामाशाहों का सहयोग लेने की भी बात कही गई। उधर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पलसाना ने संबंधित को निर्देश देकर निर्धारित समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भिजवाने की बात कही। 

वहीं एडीसी राकेश कुमार मीणा ने अपने अधिनस्थ संस्था प्रधानों को निर्देश दिए कि वे अपने विद्यालय की बकाया कोटामनी अविलंब जमा करवाए। तथा चाही गई सूचना के अनुसार प्रत्येक विद्यालय से एक प्रशिक्षित पुरुष शिक्षक एवं महिला शिक्षिका का नाम भिजवाए ,जिन्होंने आज तक स्काउट गाइड की ट्रेनिंग नहीं की हो । साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा प्रिंसिपल एवं पीईईओ मुनेश कुमार शर्मा को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना का एडीसी नियुक्त किया गया। 

गौरतलब की विद्यालयो के ग्रुपों का निरीक्षण अभियान 27 जुलाई तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। उधर सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा एवं सीओ गाइड आचू मीना ने जिले के समस्त संस्था प्रधानों को अपने विद्यालय की बकाया कोटामनी जमा करवाने की बात पर जोर दिया। सचिव पवन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन 20 ग्रुपों का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट -  पवन कुमार शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments